Ghazipur News: जसदेवपुर में सार्वजनिक गड़ही से हटाया गया अतिक्रमण
गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: भांवरकोल। उच्च न्यायालय के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को क्षेत्र के जसदेवपुर गांव में सार्वजनिक गड़ही की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार महेंद्र बहादुर और नायब तहसीलदार नीतीश शाही के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी मशीनों से लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। बताया गया कि गांव निवासी अजय राय ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर सार्वजनिक गड़ही और नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि सार्वजनिक पोखरा गड़ही की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि गांव सभा की अन्य सार्वजनिक जमीनों को भी चिह्नित कर क्रमवार अतिक्रमण हटाने की कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.