गाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। जसदेवपुर मोड़ के पास बीते 13 अक्तूबर की शाम शराब की दुकान के निकट हुए गोलीकांड में वांछित तीन आरोपितों को पुलिस ने रविवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आशुतोष राय उर्फ बिट्टू और उसके छोटे भाई सर्वेश राय उर्फ सिट्टू के पैर में गोली लगी। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक के पास से देशी तमंचा एक कारतूस तथा सर्वेश के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। वहीं आरोपितों को शरण देने के आरोप में मसोन निवासी शशिकांत पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी गोड़ी खास निवासी उपेंद्र राय को जसदेवपुर मोड़-सुखडेहरा मार्ग पर गिरफ्तार किया गय...