गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सीडीओ आलोक प्रसाद के निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई (माइक्रो इरिगेशन) तकनीकों, जल के दक्ष उपयोग, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के लाभों तथा जल संरक्षण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। किसानों को कम जल में अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कार्यशाला में जल संरक्षण के प्रति किया जागरूकविद्यालयों में जल संरक्षण पर गोष्ठियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा के निर्देश पर विभिन्न विद्यालय...