Ghazipur News: जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मौधा पावर हाउस के अंतर्गत लौलहा गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने के 10 दिन बाद भी नहीं बदले जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने खराब ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कर कंप्लेंट नंबर भी प्राप्त हुआ था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय नियमों के अनुसार खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे के भीतर बदल दिया जाना चाहिए, लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद गांव के 15 से 20 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। साथ ही तीन ट्यूबवेल भी बंद पड़े हैं, जिससे धान की रोपाई के बीच सिंचाई प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.