गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। भड़सर ग्राम सभा में पहली ही तेज बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल दी। गांव का मुख्य संपर्क मार्ग जलभराव के कारण पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया, जिससे ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को रोजाना पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई की और ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध पूर्व प्रधान केशव सिंह ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है और नालियों की ...