Ghazipur News: जलभराव वाली सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई
गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। कालूपुर-पटकनियां मार्ग पर कालूपुर गांव के पास सड़क पर जलजमाव और गहरे गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग की कथित उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने पानी से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। प्रदर्शन देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब छह माह से मार्ग पर जलजमाव और गड्ढों की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। आए दिन बाइक सवार और पैदल राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई जगह जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल है। शिकायतों के बावजूद स्थायी मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने तत्काल जलनिकासी और सड़क मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.