Ghazipur News: जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई
गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार से रेलवे वर्कशाप, जय सतगुरुदेव आश्रम, पांडेयपुरा पुरानी रेलवे क्रॉसिंग, संतबूला पीजी कॉलेज होते हुए अमारी रेलवे तक जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली के विरोध में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। युवा समाजसेवी अनिकेत चौहान की अगुवाई में लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और जलजमाव के बीच सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मार्ग पर वर्षों से गहरे गड्ढे और जलजमाव की समस्या बनी है। संतबूला पीजी कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में जाने वाले हजारों छात्रों को परेशानी होती है। कपड़े खराब होने के साथ वाहन पलटने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: ध्वस्त हो गया बहिल पुरवा मार्ग, गड्ढों में धान की रोपाई डीआरएम को ट्वीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.