गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के ग्राम पंचायत बसई के मखदुमपुर गांव में जल निकासी की समस्या गंभीर बन गई है। गांव के रास्तों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से हर तरफ दुर्गंध फैल रही है। समस्या से परेशान गांव का युवक प्रदीप कुमार प्रजापति पिछले कई दिनों से हाथ में पोस्टर लेकर गांव की गलियों में घूम रहा है। इस अभियान में गांव के अन्य लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है। जलभराव और गंदगी की इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रदीप प्रजापति, श्यामजी प्रजापति, मोतीलाल प्रजापति, तारकनाथ तिवारी, जवाहर प्रजापति, श्यामदेव प्रजापति, संदीप प्रजापति, नीरज तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, बिना विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अजय प्रजापति सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण और सफा...