गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र के एसकेबीएम की मुख्य सड़क जर्जर होने से स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी गुजरते हैं। विद्यालय की चारदीवारी और मुख्य गेट को सुंदर बना दिया गया है, लेकिन सड़क की बदहाली दूर नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और राहगीरों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...