Ghazipur News: जर्जर सड़क के गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा
गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर-जमानिया मार्ग पर फुली चट्टी के पास जर्जर सड़क के गहरे गड्ढे में फंसकर सब्जी लदा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टोटो पर लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक सब्जियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन का पहिया गड्ढे में चले जाने से वह असंतुलित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर टोटो को सीधा कराया और सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया।राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश में इनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.