गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। बरसात को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के प्रत्येक दरवाजे (प्रवेश द्वार) पर ताला लगाकर पूरी तरह बंद किया जाएगा। जिससे कोई भी बच्चा उसके अंदर प्रवेश न करने पाए। दरवाजा नहीं है तो ईंट से जोड़ाई कराकर बंद कराया जाएगा। साथ ही जिन भवनों को अभी तक ध्वस्त नहीं किया गया है, उनका फिर से तकनीकी मूल्यांकन कराते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से ध्वस्त कराने की कार्रवाई पूरी करायी जाएगी। इसको लेकर बीएसए उपासना रानी वर्मा ने पत्र जारी कते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। बीएसए ने बताया कि छात्रों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची मांगी है। जिससे क्रमवार उन विद्यालयों में वाटर कूलर लगवाए जा सकें। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत सभी विद्यालयों म...