Ghazipur News: जर्जर बिजली के तार बने हादसे का खतरा
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर चार में जर्जर और ढीले बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। तेज हवा में तार आपस में टकराते हैं और कई बार टूटकर सड़क पर गिर चुके हैं। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों में करंट लगने की आशंका बनी रहती है। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय से तारों की हालत खराब है, लेकिन उन्हें बदलने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। सभासद इमरान खान ने बताया कि बीच में पोल की जरूरत है, लेकिन पोल नहीं होने से फिलहाल एंगल के सहारे तारों को खींचा गया है। उन्होंने जर्जर तारों को जल्द बदलने की मांग की। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक कार्य कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.