Ghazipur News: जर्जर पुलिया बनी राहगीरों के लिए मुसीबत
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। फूली खेल ग्राउंड चौराहे के पास दिलदारनगर-जमानिया मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पुलिया के आगे-पीछे सड़क की हालत खराब है और बारिश का पानी जमा होने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान मार्ग का स्तर ऊंचा कर दिया गया, जबकि पुलिया पुराने स्तर पर ही रह गई। सड़क और पुलिया के बीच ऊंचाई के अंतर के कारण बारिश का पानी पुलिया पर जमा हो जाता है। पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी सभापति राय, हरेंद्र यादव और समाजसेवी चुन्नू अंसारी ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.