गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिखड़ी बाजार में बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के जेई का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की जर्जर बिजली लाइन पिछले एक महीने से जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के क्षेत्रीय लाइनमैन व जेई को अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार और खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन जिससे तार नीचे लटककर खेत के करीब आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना...