Ghazipur News: जयकारों के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: सैदपुर। मां दुर्गा के जयकारों, गाजे-बाजे की गूंज और नम आंखों के बीच बुधवार देर रात नगर में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जौहरगंज स्थित चौधरी चरण सिंह कैनाल पंप नहर में मां दुर्गा सहित अन्य देवी प्रतिमाओं को विधि-विधान से विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के जुलूस में श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते और जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। रास्ते में लोगों ने मां के अंतिम दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सिद्धपुरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से निकाली गई मां काली की नृत्य करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- Munger News: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...पर रातभर झुमते रहे भक्त मां काली के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति देखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.