Ghazipur News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, केस दर्ज
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में पारिवारिक जमीन विवाद और लेन-देन को लेकर दो सगे भाइयों ने अपने छोटे भाई की पत्नी से मारपीट और गाली गलौज की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर गांव निवासी संगीता देवी ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके जेठ पप्पू बिंद और नागेंद्र बिंद उनकी हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर जोत रहे हैं। पूर्व में कोतवाली पर हुए एक समझौते के तहत ससुर द्वारा रखे गए खेत को छुड़ाने के लिए उन्होंने अकेले Rs.40 हजार दिए थे। शर्त यह थी कि पैसे मिलने के बाद सभी चार हिस्सेदार बनेंगे और नागेंद्र दो महीने के भीतर अपने मकान की व्यवस्था अलग कर लेंगे। समझौता होने के बावजूद जेठों ने बिना पैसे दिए जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। जब उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.