Ghazipur News: जमीन विवाद में महिला समेत तीन पर हमला, दो पर केस दर्ज
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महना कला निवासी सरोज यादव पत्नी भरत सिंह यादव ने तहरीर में बताया कि वह अपने मायके फुल्ली आई हुई थीं। शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर फुल्ली निवासी विनय यादव और विश्वास यादव उर्फ संजय पुत्र घरभरन यादव उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके भतीजों गोविंद और प्रतीक यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं सरोज यादव को भी ईंट मारकर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिलदारनगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.