Ghazipur News: जमीन विवाद के बाद छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सराय मुबारक निवासी महिला ने गांव के लोगों पर जमीन विवाद में मारपीट तथा बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 27 जुलाई 2026 को धान की रोपाई के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने खेत की मेड़ काटकर पानी अपने खेत की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद 29 जुलाई की सुबह स्कूल जाने के दौरान बेटियों से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। कासिमाबाद पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.