गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव में जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दिव्या बाला पांडेय और कृष्णानंद पांडेय घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल जांच और उपचार के लिए बाराचवर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि की हिस्सेदारी को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मधुसूदन पांडेय और कृष्णानंद पांडेय के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें कृष्णानंद और दिव्या बाला घायल हुए। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...