Ghazipur News: जमीन की बाउंड्री गिराने का आरोप, विरोध पर दो पर हमला
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। जमानियां-भदौरा मार्ग स्थित जमीन पर कब्जे की नीयत से बाउंड्री गिराने और विरोध करने पर दो लोगों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सेवानिवृत्त डीएसपी शफीक अहमद खां की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद यादव, दीपक गुप्ता, तौफीक अली समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब चार बजे आरोपी छह-सात लोगों के साथ जमीन पर पहुंचे और करीब आठ फीट ऊंची बाउंड्री गिराने लगे। विरोध करने पहुंचे सद्दाम खां और वसीम पर रम्मा व बेलचा से हमला करने का आरोप है। दोनों जान बचाकर वहां से भागे। आरोप है कि इसके बाद पूरी बाउंड्री गिराने के साथ ही गेट भी उखाड़कर ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.