Ghazipur News: जमानियां-सैय्यदराजा फोरलेन परियोजना अधर में
गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: जमानियां। गाजीपुर-जमानियां-सैय्यदराजा मार्ग को फोरलेन बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। परियोजना के तहत जमानियां तहसील क्षेत्र के 49 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित था। इसके लिए वर्ष 2024 में भूमि सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन अब तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार नहीं हो सकी, जिससे पूरा मामला ठप पड़ गया है। फोरलेन निर्माण की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों और किसानों में खुशी थी, लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ने से निराशा बढ़ रही है। वर्तमान में सिंगल सड़क पर सुबह से शाम तक भारी वाहनों का दबाव रहता है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को भी पांडेय मोड़ के पास भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अमन शांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.