Ghazipur News: जमानियां नगर पालिका में सभासदों ने दिया धरना
गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- सभासदों का धरना और प्रमुख मांगें Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पालिका परिषद में चेयरमैन के कथित मनमाने रवैये, नवीन गृहकर की वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। सभासदों का आरोप है कि नवीन गृहकर की वसूली पर रोक के बावजूद नगरवासियों से कथित तौर पर वसूली की जा रही है। इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने रोक संबंधी आदेश का सख्ती से पालन कराने की मांग की। इसके अलावा सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की पदवार सूची सार्वजनिक करने, कर्मचारियों के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.