गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। धरनारत सभासदों ने पोस्टर लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन द्वारा पद का दुरुपयोग कर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर धार्मिक कलश यात्रा में शामिल होने का दबाव बनाया गया, जिससे नगर पालिका के जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती, कार्यों और जिम्मेदारियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा पारदर्शी जांच कराने की मांग की। सभासदों के मुताबिक, 11 सितंबर को आयोजित बोर्ड की बैठक में नवीन गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ...