Ghazipur News: जमानियां-धीना के बीच टूटी रेल पटरी, उसी से गुजरी तेजस राजधानी
गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के बक्सर-पीडीडीयू रेलखंड पर जमानियां और धीना स्टेशन के बीच बुधवार तड़के करीब चार बजे अप लाइन की रेल पटरी टूट गई। इसी दौरान अगरतला से आनंद विहार जा रही 20501 तेजस राजधानी एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। ट्रेन में झटका महसूस होने पर लोको पायलट ने तत्काल जमानियां स्टेशन को सूचना दी। संयोगवश कोई हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जमानियां और धीना के बीच किलोमीटर संख्या 719 के पास पटरी टूटने की सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। इसके बाद रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी पर क्लैंप लगाकर अस्थायी मरम्मत की। सुबह करीब छह बजे सावधानी के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.