गाजीपुर, सितम्बर 3 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रेलवे के टीआरडी, सायर माता मंदिर, थाना परिसर, जीआरपी मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर सजावट और आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। श्रद्धालु पूजा-पाठ और सजावट का सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले, सिंहासन और लड्डू गोपाल के वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजाने के लिए विशेष वेशभूषा भी खूब पसंद की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : शहर से गांव तक जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, कृष्ण भक्ति में डूबा माहौल मंदिरों और...