Ghazipur News: जनसेवा केंद्र संचालक को पिस्टल दिखाकर दी धमकी
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र के ग्राम सभा झोटना में संचालित एक जनसेवा केंद्र पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने और रुपये की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा झोटना निवासी एवं जन सेवा केंद्र संचालक प्रशांत मौर्य ने आरोप लगाया है कि गांव के मनोज सिंह उनके जन सेवा केंद्र पर पहुंचे और कथित रूप से पिस्तौल लहराते हुए रुपये की मांग की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.