Ghazipur News: जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कासिमाबाद चौक पर पुलिस विभाग की पहल पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे चौराहे की निगरानी करने और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने में मदद मिलेगी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, कासिमाबाद चौक से कई जिलों के लिए मार्ग जुड़ते हैं और यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इसे देखते हुए चौराहे पर कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि कैमरों की निगरानी थाने से की जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के साथ दुर्घटनाओं और अन्य गतिविधियों की निगरानी में भी सहायता मिलेगी। कैमरे जनसहयोग से लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: पर्व-त्योहार में भी नहीं हुई सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत, कैसे होगी शहर की निगरानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.