गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद ईंट निर्माता समिति की वार्षिक बैठक रविवार को रौजा स्थित राधेश्याम वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में ईंट-भट्ठा स्वामियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, जिनमें जीएसटी, खनन, प्रदूषण, जिला पंचायत की वार्षिक शुल्क और वैभव कर तथा भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएसटी विभाग के उपायुक्त खंड के अधिकारी विकास चंद्र ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रदूषण विभाग के अधिकारी अतुल तेलवानी ने प्रदूषण संबंधी नियमों और उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन से भट्ठा स्वामियों को अवगत कराया। जिला खनन अधिकारी ईश्वर चंद्र ने खनन से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2026-27 का खनन शुल्क जमा करने की जानकारी दी।समिति अध्यक्ष रजनी...