गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। गोंड समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र जारी कराने में आ रही दिक्कतों को लेकर बुधवार को अखिल भारतवर्षीय गौड़ महासभा के पदाधिकारियों ने बसपा नेता परवेज खान के नेतृत्व में तहसीलदार राम नारायण वर्मा से मुलाकात की। समाज के लोगों ने लेखपालों द्वारा पुराने दस्तावेज मांगने, आवेदनों पर अनावश्यक आपत्तियां लगाने और प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी की समस्या से अवगत कराया। तहसील अध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि गौड़ समाज के लोगों को जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। कई आवेदकों से पुराने वंशावली प्रमाण और राजस्व अभिलेख मांगे जा रहे हैं। इससे छात्रों को छात्रवृत्ति और दाखिले में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसपा नेता परवेज खान ने कहा कि समाज के...