Ghazipur News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर औड़िहार स्टेशन पर चौकसी
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: सैदपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर औड़िहार रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले आम यात्रियों को परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक, एसआई छोटेलाल, एसआई अर्चना उपाध्याय, मुकेश सिंह तथा जीआरपी के एसआई आलोक कुमार राय समेत अन्य जवान शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgar...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.