Ghazipur News: जंगली घास और झाड़ियों से पटा अनौनी पीएचसी
गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाए जाने के बावजूद अनौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल तस्वीर सामने आई है। अस्पताल परिसर जंगली घास और झाड़ियों से पटा हुआ है। परिसर में लगे हैंडपंप के चारों तरफ भी झाड़ियां उगी हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को पानी लेने में परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। झाड़ियों और गंदगी के बीच मच्छरों के पनपने की आशंका बनी हुई है। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जलजमाव और दूषित पानी से बीमारी फैलने का खतरा ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.