Ghazipur News: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट
गाजीपुर, अक्टूबर 31 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक युवती ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 28 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर लाइट ठीक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। बचाव में महिला ने उसे दांत से काट लिया। आरोप है कि इसके बाद अभिषेक के परिवार के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और महिला के साथ मारपीट करने लगे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर भोला राजभर, अभिषेक सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच कि जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.