गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा पुलिस ने छिनैती करने वाले दो शातिरों को सोमवार की भोर में मंझरिया क्रासिंग के पास पकड़ा। उनके पास से छिनैती का मोबाइल फोन और रुपए बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मंझरिया क्रासिंग के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों में मोनू पुत्र अमरनाथ निवासी अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा तथा बाल अपचारी है। पुलिस ने इनके कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन, 15 हजार रुपए बरामद किए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कोर्ट के तीन वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा इसके बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह तो दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्...