Ghazipur News: छात्र की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव
गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक का शव नहर किनारे खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार को युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित यादव पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी रानीपुर थाना व जनपद मऊ के रूप में की, जो सादात के मरदापुर गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। वह वाराणसी रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शादियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीमुल्लाहपुर में युवक की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रोहित की सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.