गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सरदरपुर की कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सादात थाने का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। छात्राओं ने सबसे पहले सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत गौतम से मुलाकात की। डॉक्टरों ने छात्राओं को अस्पताल के कामकाज, आपातकालीन सेवाओं और बुनियादी चिकित्सा संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसके बाद छात्राएं सादात थाने पहुंचीं। यहां थानाध्यक्ष तारावती देवी, महिला कांस्टेबलों और उप निरीक्षकों की देखरेख में छात्राएं पुलिस विभाग की कार्यशैली से रू...