गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी है। हड़ताल कर रहीं कार्यकर्ताओं ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की मांग उठाई। उनका कहना है कि महंगाई के बावजूद भुगतान में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है, जबकि ऑनलाइन कार्यों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने 74 मदों में निर्धारित भुगतान नियमित करने और प्रोत्साहन राशि तीन गुना बढ़ाने अथवा निश्चित न्यूनतम वेतन देने की मांग की। आशा संगिनियों ने अनलिमिटेड डाटा के साथ 5जी मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्र...