Ghazipur News: छह मामलों के वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुसैनपुर मधुकर मोड़ नहर पुलिया के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश 37 वर्षीय ऋषि राजभर उर्फ गुन्नू राजभर ग्राम डढ़वल का निवासी है। उप निरीक्षक केसार अहमद ने उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थाना प्रभारी तारावती देवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) के तहत एक और केस दर्ज किया गया है। आरोपी ऋषि राजभर पर सादात थाने में पहले से हत्या के प्रयास सहित 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.