गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। रक्षाबंधन पर बहनों को मायके पहुंचाने और त्योहार के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों तक बसों का संचालन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। परिवहन निगम ने ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था की है। छह दिनों में 1800 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक-परिचालक को 1200 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं 1800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन मिलेगा। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को रोडवेज बसों...