Ghazipur News: छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: जंगीपुर। थाना क्षेत्र के सआदतपुर (पचला) गांव में भूमि विवाद को लेकर पक्की पैमाइश के बाद लगाए गए खूंटे को उखाड़ने के मामले में जंगीपुर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कुन्ती देवी ने बताया कि मौजा सआदतपुर स्थित आराजी संख्या 186 की पक्की पैमाइश के बाद खूटागाड़ी किया गया था, जिसे विपक्षियों ने उखाड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.