Ghazipur News: चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल का विधायक ने लिया जायजा
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र में धान की रोपाई के बीच नहरों और माइनरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की शिकायतों पर जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सातों पम्पों को पूरी क्षमता से संचालित कर किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि धान की रोपाई पूरी होने तक वह स्वयं सिंचाई व्यवस्था और पम्पों के संचालन की निगरानी करेंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सूखे और बिजली संकट का भी जायजा लिया। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने सरकार पर सिंचाई और बिजली व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों को तत्काल राहत, ग्रामीण क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.