गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर। दुल्लहपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में दर्ज बीएनएस से संबंधित आरोपियों को जलालाबाद चट्टी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार पुत्र नन्दलाल राम तथा अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह, दोनों निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्र...