गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: जमानियां। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इलायचीपुर नहर तिराहा के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी देवरिया उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइकों के साथ एक संदिग्ध युवक इलायचीपुर नहर तिराहे के पास एक खंडहरनुमा मकान के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त 22 वर्षीय राहुल यादव पुत्र राजू यादव, निवासी ग्राम लमुई, थाना जमानिया को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने तीन चोरी की बाइकों के बारे में बताया। एक बाइक चोरी का मुकदमा जमानियां में तो दूसरी बाइक रेवतीपुर से चो...