गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम के चेहल्लुम के अवसर पर मोहम्मदाबाद नगर के जफरपुरा स्थित पोखरा मोहल्ले में शनिवार रात गम और अकीदत से सराबोर नौहाख्वानी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय अंजुमनों के साथ बाहरी अंजुमनों ने भी शिरकत की। नौहाख्वानों ने कर्बला के शहीदों की याद में नौहे पेश कर इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद किया। नौहाख्वानों की आवाज में कर्बला की शहादत और दर्द का जिक्र होते ही माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद कार्यक्रम में पहुंचे और मातम कर इमाम हुसैन सहित कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। देर रात तक मोहल्ले में नौहों और 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती रहीं। इस अवसर पर इनामिया नौहाख्वानी मुकाबला भी आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में अंजुमन हुसैनिया, कटैला ...