Ghazipur News: चेहलुम पर लकड़ी प्रतियोगिता में पजरावं बना विजेता
गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र के फुल्ली गांव में बुधवार की रात चेहलुम पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से पारंपरिक लकड़ी प्रतियोगिता देर रात तक उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुई। कड़े मुकाबले में पजरावं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवा नगर, जिला बक्सर, बिहार की टीम को 86-84 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में नवा नगर के खिलाड़ी अकरम ने अपने शानदार करतब और कौशल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि पजरावं के असलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चेहल्लुम पर फुल्ली में निकला ताजिया जुलूस कार्यक्रम के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.