गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के रजांगज इलाके में शनिवार की देर रात एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से कोहराम मच गया। सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट में गम्भीर चोट लगने की वजह से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि पुलिस इस केस को हत्या नहीं मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। ऐसे में जब एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि चीतनाथ घाट मुहल्ला निवासी पप्पू राजभर पुत्र प्रभु राजभर की देर रात मौत हो गई। चर्चा है कि उसके सगे भाई ने किसी बात को लेकर उसे मारापीटा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। हालांकि घटना के समय का एक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यही लग रहा है कि कोई व्यक्ति पप्पू की पिटाई कर रहा है। हा...