गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार के शिवपुरी मोहल्ला निवासी चिकित्सक प्रदीप गुप्ता के पुत्र 21 वर्षीय आर्यन गुप्ता की गुरुवार को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। शोक में बाजार की दुकाने बंद रही। दो भाइयों तथा एक बहन में सबसे छोटे आर्यन घर पर ही रहकर चिकित्सक पिता के कार्यों में सहयोग करता था। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, बृजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, पारस गुप्ता, सुरेश साहू, अजय साहू समेत अन्य लोगों ने परिवार को सांत्वना देते हुए श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 21 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...