Ghazipur News: चार साल से जलजमाव और कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीण
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। अंधारीपुर गांव का प्रमुख मार्ग पिछले चार वर्षों से जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। मार्ग पर घुटनों तक पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या के बावजूद स्थायी समाधान नहीं कराया गया। पतिराम पाल, अजय यादव, कमलेश, धर्मराज, अखिलेश उर्फ गिल्लू और दिनेश ने बताया कि कीचड़ और पानी के कारण आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जलजमाव से दुर्गंध भी फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर ग्रामीण आपस में चंदा जुटाकर पत्थर और गिट्टी खरीदकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाने में जुट गए हैं। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.