गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: भांवरकोल। बिहार से बालू लादकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते पूर्वांचल में आने वाले ट्रेलरों की गुरुवार को खनन विभाग ने जांच की। फखनपुरा के पास एक्सप्रेसवे के निकट चेकिंग के दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे चार ट्रेलरों को पकड़ लिया गया। खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने बताया कि चारों ट्रेलरों के पास अंतरराज्यीय परिवहन से संबंधित आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। तीन ट्रेलर संचालकों ने 50-50 हजार रुपये की दर से कुल डेढ़ लाख रुपये जुर्माना ऑनलाइन जमा कर दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, एक ट्रेलर संचालक जुर्माने की राशि जमा नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- Pakur News: कोयला ढुलाई वाले 19 वाहनों से वसूला चार लाख का जुर्माना इसके चलते ट्रेलर को मुहम्मदाबाद थाना प...