गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। चक्रवात से तहसील क्षेत्र में धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं से फसलें जमीन पर गिर गई हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मेख गांव के किसान सतबीर सिंह ने बताया कि उनकी 10 बीघे धान की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी जमा होने से करीब 90 फीसदी फसल खराब होने की आशंका है। उन्हें केसीसी नवीनीकरण की भी चिंता सता रही है। श्रीकांत सिंह, शिलाजीत सिंह और धनंजय सिंह सहित अन्य किसानों ने भी नुकसान की बात कही। उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए टीमें लगाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अर्नब तूफान से सैकड़ों हेक्टेयर धान की फसल जमीन पर गिरने से नष्ट, किसान मायूस वह स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। ...