Ghazipur News: चक्रवाती तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: करंडा। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर दिन-रात बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, जिससे रोजमर्रा के कामकाज और रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। ठेला-खोमचा लगाकर परिवार चलाने वाले लोग भी परेशान हैं। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इनवर्टर और मोबाइल चार्ज करने में लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग शहर और ग्रामीण इलाकों में 72 घंटे से बिजली गुल यह भी पढ़ें- Buxar News: 72 घंटे की बारिश से बाजार की रफ्तार थमी, दुकानदारों की कमर टूटी यह भी पढ़ें- Chapra Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.